माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पन्ना जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षाओं में नकल रोकने और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर पांच विशेष उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जिनकी कमान कार्यपालिक मजिस्ट्रेट संभालेंगे।