कवर्धा: मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश मे गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर दी बधाई
छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना ले कर आ रही है।जिसकी घोषणा होने पर डिप्टी सीएम व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में सीएम से मुलाकात कर गौवंश अभ्यारण बनाने की घोषणा करने पर दी बधाई और धन्यवाद किया ज्ञापित।