कवर्धा: चखना दुकान में अवैध शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को 13 पौवा देशी शराब के साथ कोतवाली ने नवीन बाजार से किया गिरफ्तार
मामला कवर्धा थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नवीन बाजार का है। जहा एक डिमाक चंद सोनवाने नाम का व्यक्ति अवैध रूप से अपने चखना दुकान में शराब की बिक्री कर रहा था।जिसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी व्यक्ति को 13 पौवा देशी शराब के साथ कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।