कवर्धा: बिरोड़ा में 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों को लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार,5300 रु नकदी जप्त
मामला लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बिरोड़ा का है। जहा 52 पत्ती ताश में पैसा लगाकर जुआ खेलने वाले 05 जुआरियों को 5300 रु नकदी रकम के साथ लोहारा पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार जुआरियों में जगदेव देवांगन, मो.इरफान,अजय वैष्णव,संतोष कुमार और जानू राम पटेल शामिल है।जिनके ऊपर लोहारा पुलिस ने जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज।