कवर्धा: वन परिक्षेत्र रेंगाखार में अवैध रेत परिवहन करते वन विभाग की टीम ने एक ट्रेक्टर किया जप्त,राजसात की जा रही कार्यवाही
रविवार को कवर्धा वनमंडल से मिली जानकारी अनुसार रेंगाखार वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन करने वाले एक ट्रैक्टर वाहन को वन विभाग की टीम ने जप्त किया है।इसके साथ ही ट्रैक्टर वाहन चालक देवन नेताम पर वन अधिनियम 1927 की धारा 26,41 के तहत कार्यवाही किया गया।इसके साथ ही ट्रैक्टर वाहन की राजसात की कार्यवाही किया जा रहा है।