सासाराम: जिले के विभिन्न इलाकों में खराब सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना
Sasaram, Rohtas | Mar 13, 2024 रोहतास जिले के विभिन्न इलाकों में खराब सड़क को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। यह धरना में जन अधिकार पार्टी के नेता विशाल कुशवाहा सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान इन लोगों ने जिला प्रशासन एवं बिहार सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की है।