मथुरा: गांव बाद के पास से रिफाइनरी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल
थाना रिफाइनरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।पकड़े गए युवक ने अपना नाम भानु प्रताप सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी महोली थाना हाईवे बताया ।जिसके पास से तलाशी के दौरान एक चाकू बरामद किया गया ।अभियुक्त को थाने पर लाकर वैधानिक कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर रिफाइनरी पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।