दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन युवक तरुण कुमार की जघन्य हत्या के मामले मे उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी।सांसद फिरोजिया ने शोक व्यक्त करते हुए,इस मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से चर्चा कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता दिलाने की मांग की है।