कानपुर: कल्याणपुर में शराब पीने के विवाद में भतीजे ने चाचा की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने युवक की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 1:00 बजे बताया शराब पीने को लेकर मृतक और उसके भतीजे के बीच विवाद हुआ था।जिसके बाद भतीजा अतुल अपने चाचा के सर में ईंट मार कर भाग गया था।देर से इलाज होने की वजह से सोनू की मौत हो गई थी।आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।