रामपुर जनपद की तहसील स्वार अंतर्गत नगर पंचायत मसवासी के मोहल्ला भूवरा, वार्ड नंबर दो से पूर्व सभासद वसीम सैफी की उत्तराखंड के रुद्रपुर में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मसवासी सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वसीम सैफी अपने साथी रिजवान के साथ रुद्रपुर शहर सामान की खरीदारी के लिए गए थे।