उमरेठ: मोरडोंगरी के बच्चों को कानून की जानकारी दी गई, शाला में विधिक जागरूकता शिविर लगा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोरडोंगरी में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शाला प्रबंधन ने शुक्रवार को 4 बजे बताया कि कार्यक्रम में बच्चों को कानून की जानकारी दी गई। बालिकाओं से संबंधित कानून बताए गए।कार्यक्रम में न्यायधीश राकेश सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक जागरुकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की जागरूक करना है।