खटंगा इलाके में एक तेंदुए के घूमने की खबर है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे से सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ खटंगा इलाके में घूम रहा है। वायरल तस्वीर में तेंदुआ घूमते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। तेंदुए के खुलेआम घूमने की खबर और वायरल तस्वीर सामने आने के बाद स्थानीय निवासी काफी सहमे हुए हैं।