नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में बट सावित्री पूजा को लेकर सुहागन महिलाओं की उमड़ी भीड़
नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र में बट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही बट वृक्ष के नीचे सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखी गई। सुबह होते ही सुहागिन महिलाओं ने बट वृक्ष के नीचे अपनी पति की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया।वट सावित्री का व्रत प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है।