बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने एक लाख रुपए की चरस के साथ युवक को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने 1 लाख रुपए चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। काफी लंबे समय से पकड़ा गया युवक चरस की तस्करी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। मामले में छानबीन की जा रही है।