औरैया: नवभारत साक्षरता अभियान में लापरवाही पर BSA ने BEO औरैया को दिया नोटिस, 12 दिन बाद भी नहीं मिला जवाब
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) औरैया संजीव कुमार ने नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की प्रगति में लापरवाही बरतने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) औरैया अजय विक्रम सिंह को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया था। बीएसए के अनुसार निरक्षरों की पहचान को लेकर शासन स्तर से लगातार निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन 31 अक्टूबर 2025 से 13 नवंबर 2025 तक क्षेत्र में कोई प्रगति दर्ज नहीं की