औरैया: दिबियापुर तिराहे पर पुलिस ने किया सघन वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के पालन पर जोर
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिबियापुर तिराहे पर मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तिराहे से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजात और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की। टीम ने विशेष रूप से संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों और चालकों की अलग से प