मकर संक्रांति पर सिद्ध क्षेत्र पटेरिया में नवनिर्मित जल कुंडों में भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने अपने शरीर पर तिली लगाकर जलाशयों में स्नान किया तो वहीं मंदिरों में भगवान के दर्शन करने सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी। एक दिन पूर्व यहां पटेरिया जल कुंडों में साधु संतों एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने विभिन्न पवित्र नदियों का जल समाहित किया था