विदिशा नगर: दाम घटने पर विदिशा मंडी में किसानों ने किया चक्का जाम
नई कृषि मंडी में फसलों के दाम गिरने से नाराज़ किसानों ने मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर 12:00 बजे चक्का जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि तीन दिन पहले फसल का भाव ₹3750 था, आज वही घटकर ₹3300 कर दिया गया।किसान अर्जुन मीणा ने व्यापारियों पर मनमाना भाव तय करने का आरोप लगाया। वहीं व्यापारी आशीष माहेश्वरी ने कहा कि भाव ऊपर से तय होते हैं।