बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र स्थित शहर ए कुतुब हजरात शाहदाना वली का सात रोज़ उर्स 4 अक्टूबर से होगा शुरू
थाना बारादरी क्षेत्र स्थित शहर ए कुतुब हजरात शाहदाना वली का सात रोज उर्स 4 अक्टूबर से शुरू होगा।दरगाह परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संबंध में दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद नूरी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया 4 अक्टूबर को परचम कुशाई से होगा। उर्स ए शाहदाना वली का आगाज परचम का जुलूस लाल मस्जिद हाजी अजर बेग के निवास से चलेगा।