नगर के जवाहर गंज शिव मंदिर से रामनवमी पर निकली श्री राम की शोभायात्रा, विधायक ने की पूजा-अर्चना
Siyana, Bulandshahr | Mar 27, 2026
नगर के जवाहरगंज शिव मंदिर से रामनवमी पर श्री राम की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ क्षेत्र विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने भगवान के स्वरूपों की पूजा अर्चना कर किया। शुक्रवार को आयोजित शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। वहीं जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया।