बालाघाट: नगर मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, माता लक्ष्मी की हुई पूजा-अर्चना
नगर मुख्यालय में सोमवार की रात दीपों का पर्व दीपावली बड़ी ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। घरों, दुकानों और मंदिरों में दीपों की जगमगाहट से पूरा नगर आलोकित हो उठा। लोगों ने विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। बाजारों में दिनभर रौनक बनी रही। देर शाम करीब 7:30 बजे दीपावली पर्व पर उत्साह देखा गया है।