हुज़ूर: भोपाल के छोला इलाके में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Huzur, Bhopal | Jun 4, 2025 भोपाल के छोला इलाके में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है|