जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय खजुराहो पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी के छतरपुर जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम और छतरपुर विधायक ललिता यादव राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया सहित तमाम जिले के कार्यकर्ता मौजूद रहे और उनका आत्मीय स्वागत किया