विदिशा नगर: एक माह के मासूम संग मां पहुंची एसपी कार्यालय, पति पर मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया
जिले के मेहलुआ चौराहे की रहने वाली अंजली अहिरवार ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। वह अपनी मां और नानी के साथ एक माह के बच्चे को लेकरएंगलवार दोपहर 2 बजे एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।अंजली ने बताया कि उसकी शादी 14 अप्रैल 2025 को आदित्य अहिरवार से हुई थी।