झांसी: रक्सा में जल संकट से परेशान दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े, मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन और अधिकारी
Jhansi, Jhansi | Jun 14, 2025 गर्मी और जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों का सब्र आखिरकार टूट गया। झाँसी के रक्सा में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के दो युवाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोनों युवाओं ने पानी की समस्या का समाधान न होने पर टंकी से कूदने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और दोनों युवाओं को मनाने की कोशिशें शुरू करदी