नेशनल हाईवे 43 पर प्यारी के पास शनिवार रात करीब 8 बजे एक सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय अनूपपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार युवक अनूपपुर की ओर से कोतमा जा रहा था।