गोपालगंज: कररिया से पुलिस ने 6 पीस देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया गाँव से नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 26 देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।वहीं गिरफ्तार तस्कर से नगर थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की है। इसकी जानकारी नगर थाना अध्यक्ष ने सोमवार की दोपहर 1 बजे दी है।