गोपालगंज: थावे जंक्शन पर जीआरपी ने रेल फुट ओवरब्रिज के पास से 189 बोतल देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की
थावे जंक्शन पर जीआरपी ने रेल फुट ओवरब्रिज के पास से 189 बोतल देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की ।रेल थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने रविवार को दोपहर 2 बजे बताया की थावे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रेल फुट ओवरब्रिज के पास से लावारिस हालत में एक बैग और एक बोरा बरामद किया गया।बोरा और बैग की तलासी लेने पर कुल 189 बोतल देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई।