रानीवाड़ा: करड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही 6 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Raniwara, Jalor | Apr 10, 2024 सांचौर जिला एसपी हरिशंकर के निर्देशानुसार जिले में लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर करड़ा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस टीम ने खारा सरहद में नाकाबंदी के दौरान देर रात्रि को 6 ग्राम एमडी के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर कार्यवाही को अंजाम दिया है।