पुनासा: मूंदी में बड़ी चोरी, पंचर दुकान से डंफर के 50 टायर गायब, साढ़े तीन लाख का नुकसान
Punasa, Khandwa | Jan 13, 2026 मूंदी नगर के संत बुखार दास बाबा चौराहे के पास स्थित एक पंचर दुकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा डंफर के टायर चोरी करने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक इमरान पठान ने बताया कि वह रात करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पहुंचे तो पीछे रखे गए डंफर के लगभग 40 से 50 अच्छे टायर गायब मिले। जानकारी मंगलवार दोपहर 2 बजे की है