आमाबेड़ा क्षेत्र में ग्रामीणों और पुलिस के आमने–सामने होने से उत्पन्न तनावपूर्ण हालात के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। घटना में घायल हुए लोगों की स्थिति का जायजा लेने शुक्रवार कि दोपहर 1 बजे कांकेर कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर जिला अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की।