पिंड्रा: बड़गांव में तालाब में डूबने से युवक की हुई मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, 2 साल पहले हुई थी शादी
बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित दुल्लूपुर गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना हुई जिसमें गांव की अमृतसरोवर तालाब में नहाने गए 28 वर्षीय युवक विकास वर्मा की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने तीन दोस्तों के साथ गांव में स्थित अमृतसर रोड में स्नान करने के लिए गया था जहां उसकी गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने से मौत हुई।