सरीला: बरौली खरका गांव में पारिवारिक विवाद में पिता-पुत्र आमने-सामने, लाठी-कुल्हाड़ी से हमले के आरोप, दोनों ओर से मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकासी थाना क्षेत्र के बरौली खरका गांव में पारिवारिक विवाद के चलते पिता-पुत्र और भाइयों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।