सरमेरा: सरमेरा के मलावां गांव के पास सड़क दुर्घटना में एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर की मौत
नालंदा जिला के सर मेरा थाना क्षेत्र के मलावां गांव के समीप बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में एचपीसीएल के सेल्स ऑफिसर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंडी थाना के सिकरिया गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के 36 वर्ष के पुत्र सुमित कुमार के तौर पर हुई है।