झालरापाटन: झालावाड़ में अधीनस्थ लेखा संवर्ग की बैठक, जिला कार्यकारिणी के लिए सुनील भारती बने अध्यक्ष
झालावाड़ के डाक बंगले में अधीनस्थ लेखा संवर्ग की महत्वपूर्ण बैठक रविवार शाम 5:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अधीनस्थ सेवा लेखा सेवा के कार्मिक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि सुमंत शर्मा और लेखाधिकारी श्रीमती मिथिलेश मीणा का स्वागत किया गया। बैठक में राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।