पातेपुर: पातेपुर में बेमौसम बारिश से धान किसानों की बढ़ी परेशानी, तैयार फसल हो रही बर्बाद
वैशाली जिले में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश ने धान उत्पादक किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पातेपुर में शुक्रवार की शाम चार बजे के करीब हुई झमाझम बारिश से हजारों एकड़ खेत में तैयार धान की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। सबसे अधिक परेशानी वैसे किसानों को है जिन्होंने धान की फसल की कटनी कर चुके है। धान का कटा फसल पानी में डूबने के कारण बर्बाद हो रहा है।