सोमवार को 2 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में निश्चित मानदेय की मांग को लेकर रसोईयों ने धरना दिया है। उनकी मांग है कि रसोईयों का बकाया भुगतान कराते हुए एक निश्चित मानदेय दिया जाए।संगठन की जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने बताया कि सरकार रसोइया पर ध्यान नहीं दे रही है। महंगाई के समय में 2 हजार रुपए से काम नहीं चलेगा।