मोतिहारी: गोविंदगंज पुलिस ने अलग अलग गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गोविंदगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में छापेमारी कर पूर्व से फरार चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने बताया है,कि बहादुरपुर गांव से तेज महतो,झुन्ना महतो,रंजय महतो व बहादुरपुर रायटोला से शमीम राय उर्फ गूड्डू को गिरफ्तार किया गया। सभी पर पूर्व से वारंट निर्गत था।