मालथोन: अटा आरटीओ चेक पॉइंट के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंदा, बाइक सवार की मौत, महिला घायल
Malthon, Sagar | Mar 12, 2026 एन एच44 नेशनल हाईवे रोड अटा आरटीओ चेक पॉइंट के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां बाइक को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जोरदार की टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार जगत सिंह पिता कुंजी खंगार करीब45 वर्ष की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि महिला राजकली पति रामगुलाम 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।