कुरावली: कुरावली में महिला के पत्थर होने की अफवाह पर उमड़ा जनसैलाब, पुलिस ने बताया यह भ्रम है
कुरावली नगर के गिहार कॉलोनी के पीछे मोहल्ला फर्दखाना में शनिवार को एकांत में खेतों के बीच बने मकान में महिला के पत्थर होने की सूचना फैलते ही भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुँचे और मामले को अफवाह करार दिया।