बारुण थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।मिली जानकारी के अनुसार केशवपुर निवासी विकास विश्वकर्मा ने बारुण थाना में लिखित देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।