बेमेतरा जिला के डी.ए.वी. विद्यालय जांता में आयोजित दो दिवसीय विद्यालय स्तरीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का उल्लासपूर्ण एवं गरिमामयी समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर के प्रतिनिधि एवं जिला खेल अधिकारी उपेंद्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे। विशेष अतिथि खेल शिक्षक अनूप सिंह एवं सेजस राठी रहे।