रमकंडा: सहियाओं से वसूली व चयन में गड़बड़ी का मामला गरमाया, ग्रामसभा न होने पर ग्रामीणों ने रमकंडा बीडीओ कार्यालय का किया घेराव
गढ़वा जिले के रमकंडा प्रखंड में सहियाओं से ग्रेडिंग के नाम पर वसूली और सहिया चयन में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार को दोपहर करीब 2बजे विवाद गहराता चला गया। निर्धारित तिथि पर ग्रामसभा नहीं होने से सहियाओं और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ कार्यालय का घंटों तक घेराव कर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस