निघासन: मोहनापुर गांव में नल छूते ही महिला करंट की चपेट में आई, मौत से इलाके में फैली सनसनी, गांव में मचा कोहराम
पढुआ थाना क्षेत्र के मोहनापुर गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 30 वर्षीय अंजली जायसवाल पत्नी मुनेश के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।