सोहागपुर के जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय में शनिवार को डॉ. अरविंद सिंह चौहान स्मृति अलंकरण तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शाम 5 तक चलता रहा। शिक्षा समिति के सचिव हमीर सिंह चंदेल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी रहे। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व विधायक सविता दीवान शर्मा तथा नगर