खगौल: दानापुर के दाउदपुर में खाना बनाने के दौरान घर में लगी भीषण आग लाखों रुपए के नुकसान
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर में खाना बनाने के दौरान घर में भीषण आग लग गई। जिसे लाखों रुपए के नुकसान बताए जाते हैं। वहीं आसपास एवं ग्रामीणों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पाया गया। तभी इसकी सूचना शाहपुर पुलिस को दी गई शाहपुर पुलिस ने दमकल की गाड़ी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब आग पर लोगों ने काबू पा लिया था।