दानापुर के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक को चोट आई है। वहीं बताया जाता है कि इन दोनों लोगों के बीच बीते कई वर्षों से जमीनी विवाद चल आ रहा है। जो कि अभी तक दोनों लोगों के बीच सुलह नहीं हो सका। जिसे लेकर आज दोनों लोग आपस मैं उलझ गए और मारपीट करने शुरू कर दी।