सरैया: सहदानी गांव में शचींद्र नाथ महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
सरैया प्रखंड अंतर्गत बखरा पंचायत के सहदानी गांव स्थित शचींद्र नाथ महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालु रेवाघाट स्थित गंडक नदी के तट पर आचार्य पंडित वेद प्रकाश के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलबोझी की। उसके बाद कलश यात्रियों का जत्था यज्ञ स्थल पहुंचा।