डेरापुर: गौरी ईंट भट्ठा के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका
मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गौरी गांव स्थित ईंट भट्ठा के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। शव के पास ही एक बाइक भी खड़ी मिली, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट