दुमका: दुधानी में अमेरिकी राजदूत और माल्टा के उच्चायुक्त का किया गया स्वागत
Dumka, Dumka | Dec 15, 2024 दुमका के दुधानी स्थित संत तरेसा बालिका उच्च विधालय में झारखंड के दो दिवसीय दौरे में आज रविवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे दुमका आए अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी एवं माल्टा के वर्तमान उच्चायुक्त एच ई रूबेन गौसी का विद्यालय में संथाली संस्कृति व परंपरा के अनुरूप लोटा-पानी से स्वागत किया गया। इस दौरान छात्राओं ने कई संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।